अंबेडकरनगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिकतम मतदान कराने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया है। रविवार को जिला कार्यालय अटल भवन में हुई बैठक में चुनावी रणनीति के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने किया।
अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष और जिले के एमएलसी चुनाव प्रवासी अवधेश पांडेय बादल ने चुनाव संयोजक व सहसंयोजकों के साथ मतदान की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मतदान स्थलों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिकतम मत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने को कहा।
अकबरपुर विधानसभा प्रभारी कमला शंकर पांडेय ने वरिष्ठ नेताओं और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, टांडा विधानसभा प्रभारी शोभानाथ वर्मा ने लाभार्थी प्रमुखों से सीधा संवाद करने और बूथ संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।
बैठक में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधु, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला मंत्री अखंड वर्मा, विनय पांडेय, अंजू पांडेय, अभिषेक निषाद, शिव पूजन राजभर, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, शिक्षक एमएलसी चुनाव संयोजक संजय त्रिपाठी सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहे।









