शिक्षकों ने किया दिवंगत रसोइया के पुत्र को आर्थिक सहयोग

अंबेडकर नगर। आलापुर के कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली में कार्यरत दिवंगत रसोइया कौशल्या देवी के पुत्र मूलचंद को शिक्षकों ने 34,300 रुपये की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की।

कौशल्या देवी का निधन 18 मार्च को हुआ था। वह लंबे समय तक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत रही। बेसिक शिक्षा परिवार जहांगीरगंज के सहयोग से यह राशि जुटाई गई।

शिक्षकों के एक दल ने मूलचंद को उनके पैतृक गांव जेठास में यह राशि सौंपी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामकेवल यादव, कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय विक्रम सिंह, संतराज सक्सेना, राकेश कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, राजबली, ओमप्रकाश यादव, ओंकार नाथ सिंह, समाजसेवी मित्रसेन यादव और कन्हैयालाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में प्राथमिकता

अम्बेडकरनगर में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया है कि जिन किसानों ने गोशालाओं में भूसा दान किया है,…

Continue reading
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच चूहों के बढ़ते प्रकोप पर अलर्ट

अम्बेडकरनगर में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संक्रमण से फैलने वाले रोगों को लेकर लोगों को जागरूक किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *