तेजस्वी यादव का EPIC विवाद: वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का दावा

  • तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट से नाम कटने का आरोप लगाया
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई “No Records Found” स्क्रीन
  • भास्कर और DM ने लिस्ट में नाम होने की पुष्टि की

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि “BLO ने सत्यापन किया था, फिर भी नाम लिस्ट से गायब है। ऐसे में मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा?” तेजस्वी ने अपनी पत्नी राजश्री का भी नाम लिस्ट से गायब बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने अपना वोटर ID कार्ड (EPIC नंबर: RAB2916120) दिखाते हुए स्क्रीन पर आयोग की वेबसाइट से सर्च प्रोसेस लाइव दिखाई, जिसमें “No Records Found” का मैसेज दिखा।

भास्कर फैक्ट चेक: सूची में मौजूद हैं नाम
दैनिक भास्कर ने इस दावे की पड़ताल की और दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 204 में क्रमांक 416 पर तेजस्वी यादव और 445 पर उनकी पत्नी का नाम पाया। इसके बाद पटना डीएम एसएन त्यागराजन ने भी पुष्टि करते हुए लिस्ट जारी की और दावा किया कि तेजस्वी का नाम पहले भी था और अभी भी है।

EPIC नंबर पर उठा विवाद
तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर उनका EPIC नंबर बदल गया तो यह गंभीर साजिश हो सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वह बताएं किन लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए और क्यों।

वहीं DM ने स्पष्ट किया कि EPIC नंबर RAB0456228 ही वैध है, जो तेजस्वी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में दिया था। उन्होंने कहा कि “कोई भ्रम नहीं है, जो EPIC नंबर तेजस्वी दिखा रहे हैं, वह संभवतः तकनीकी या प्रक्रिया में परिवर्तन का हिस्सा हो सकता है।”

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading