बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक

  • 600 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव बरामद
  • पिछले 48 घंटे में दो बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत
  • वन विभाग और ग्रामीणों की तलाश जारी

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर आदमखोर भेड़िए ने दहशत फैला दी है। बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी बहोरवा गांव में शुक्रवार तड़के 3 बजे भेड़िए ने मां की गोद से तीन महीने की बच्ची को उठा लिया। ग्रामीणों की मदद के बावजूद भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। लगभग तीन घंटे बाद घर से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का शव मिला।

भेड़िए ने बच्ची का पूरा शरीर खा लिया था। केवल गेंद के बराबर सिर की हड्डी बची थी। हाथ-पैर और धड़ पूरी तरह गायब थे। शव के पास बच्ची का ब्रेसलेट पड़ा था, जिससे उसकी पहचान हुई। यह दृश्य देखकर बच्ची के माता-पिता बेसुध हो गए।

इससे पहले बुधवार को भी भेड़िए ने 7 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया था। पिछले साल जुलाई-सितंबर के बीच महसी तहसील में भेड़ियों के हमलों में 9 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। तब वन विभाग ने अभियान चलाकर 6 भेड़िए पकड़े थे। अब एक बार फिर इलाके में दहशत का माहौल है।

बच्ची की मां रानी ने बताया, “मैं अपनी तीन महीने की बच्ची संध्या को लेकर बरामदे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे भेड़िया आया और बच्ची को जबड़े में दबाकर भाग गया। शोर मचाने पर मेरे पति जागे और लाठी लेकर पीछे दौड़े, लेकिन भेड़िया अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकला।”

पिता दिनेश तिवारी ने बताया कि खेत में केवल खोपड़ी की हड्डी और बेटी का ब्रेसलेट मिला। “खोपड़ी देखकर मैं शव पहचान नहीं पाया, लेकिन ब्रेसलेट और फटे कपड़ों से बेटी की पहचान हुई।”

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading