प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त से देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किश्तों में कुल 6,000 रुपए (2-2 हजार रुपए प्रति किश्त) उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं।

कुछ राज्यों को 21वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है। 26 सितंबर को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अग्रिम राहत के रूप में यह किस्त दी गई थी। इसके अलावा 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी भुगतान किया जा चुका है।

बाकी राज्यों में किसानों के खाते में नवंबर में ही 21वीं किस्त जमा होने की उम्मीद है। योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी अगस्त-नवंबर और तीसरी दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *