Vivek Agnihotri की बहुचर्चित फिल्म The Bengal Files आखिरकार पश्चिम बंगाल में रिलीज होने जा रही है। भाजपा की हालिया चुनावी जीत के कुछ दिनों बाद फिल्म को राज्य में स्क्रीनिंग की अनुमति मिलने की खबर सामने आई है। फिल्म अब 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग रोकी गई, विरोध प्रदर्शन हुए और उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में फिल्म को दिखाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
राजनीतिक विवादों में रही फिल्म
‘द बंगाल फाइल्स’ विभाजन से पहले बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में Mithun Chakraborty और Anupam Kher मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
निर्देशक की पत्नी और अभिनेत्री Pallavi Joshi ने भी इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। उनका कहना था कि फिल्म को पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया जा रहा।
यह फिल्म पिछले साल सितंबर में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में स्क्रीनिंग नहीं हो सकी थी। अब फिल्म की रिलीज को कई लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म The Kashmir Files की तरह इस फिल्म को लेकर भी तीखी प्रतिक्रियाओं की संभावना जताई जा रही है।









