कानपुर के मैरी जीसस स्कूल में बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव मिला

  • बंद पड़े स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर कटी लाश
  • धड़ चारपाई पर, सिर फर्श पर पड़ा मिला
  • रक्षाबंधन से पहले से फोन था स्विच ऑफ

कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बंद पड़े स्कूल से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। मैरी जीसस स्कूल में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड राम प्रसाद का सिर कटा शव मिला। बॉडी चारपाई पर थी, जबकि सिर जमीन पर पड़ा था। कमरे से तेज बदबू आ रही थी।

एक साल से बंद था स्कूल, ठेकेदार ने देखी लाश

मैरी जीसस स्कूल, जो कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजय कपूर का था, एक साल पहले गोविंद नगर के एक बड़े कारोबारी को बेच दिया गया था। इसके बाद से स्कूल बंद था। स्कूल की देखरेख ठेकेदार गंगा सिंह कर रहे थे। बुधवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे, तो सिक्योरिटी गार्ड अपने कमरे में नहीं था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में झांका और भयावह नजारा देखा।

चारपाई पर धड़, फर्श पर सिर

गंगा सिंह ने बताया—“कमरे से बदबू आ रही थी। अंदर गया तो धड़ चारपाई पर और सिर फर्श पर पड़ा था।” उन्होंने तुरंत पुलिस और गार्ड के परिवार को सूचना दी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की बेटी दीपा ने आरोप लगाया—“अगर यह प्राकृतिक मौत होती तो सिर शरीर से जुड़ा रहता। मेरे पापा की हत्या की गई है। हाल ही में पापा से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि बाइक बन रही है, लेकर जाना। स्कूल को लेकर विवाद है, हो सकता पुरानी रंजिश में यह हत्या हुई हो।”

फोन रक्षाबंधन से पहले से स्विच ऑफ

परिवार ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले से ही राम प्रसाद का फोन बंद था। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading