घर बैठे पूरी होगी जनगणना की प्रक्रिया

7 से 21 मई तक चलेगा स्वगणना अभियान

अम्बेडकरनगर। जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आमजन की सुविधा के लिए 7 मई से 21 मई तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य शुरू होगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति, विभागवार नामित प्रभारी और सह प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
बैठक में बताया गया कि नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वगणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए पहले राज्य का चयन करना होगा और कैप्चा कोड भरकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर परिवार का पंजीकरण किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण हो सकेगा। पंजीकरण के बाद परिवार के मुखिया का नाम बदला नहीं जा सकेगा।
ओटीपी सत्यापन के बाद भरनी होगी जानकारी
दूसरे चरण में नागरिक अपनी भाषा का चयन करेंगे और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन करेंगे। इसके बाद जिले, गांव या नगर और स्थानीय क्षेत्र की जानकारी भरनी होगी।
पोर्टल पर मानचित्र के जरिए अपने घर का सही स्थान चिन्हित करना होगा। लाल मार्कर के माध्यम से आवास की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।
प्रश्नावली भरने के बाद मिलेगी SE आईडी
तीसरे चरण में नागरिकों को मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्रश्नावली में भरनी होगी। अंतिम सबमिशन से पहले दर्ज विवरण की समीक्षा और संशोधन का विकल्प मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button