बढ़ी ठंड, टांडा में अलाव व्यवस्था ठप

अंबेडकरनगर— दिसंबर का पहला सप्ताह बीतते ही जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह–शाम शीतलहरी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन टांडा नगर पालिका की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलाव के लिए चिन्हित स्थान अंधेरे और ठंडे पड़े हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

सड़कों पर ठिठुरते लोग, अलाव व्यवस्था गायब

टांडा बाजार, मुख्य चौक, बस स्टैंड, रेलवे मार्ग और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग सुबह और रात की ठिठुरन में अलाव का इंतजार कर रहे हैं। दुकानदारों, रिक्शा चालकों और राहगीरों ने कहा कि ठंड की शुरुआत के साथ ही अलाव की व्यवस्था शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें खुद ही लकड़ी, कागज और कचरा जलाकर ठंड भगानी पड़ रही है।

टेंडर प्रक्रिया अटकी, लकड़ी की आपूर्ति बाधित

नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार अलाव जलाने के लिए लकड़ी की सप्लाई हेतु ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया गया था। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते निविदा अभी तक ओपन ही नहीं हो सकी।
टेंडर में देरी के कारण ठेकेदार लकड़ी की उपलब्धता नहीं करा पा रहे हैं, जिससे अलाव व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। यह स्थिति उन लोगों की परेशानी बढ़ा रही है जो रात में सड़क किनारे काम करते हैं या सुबह जल्दी बाजार पहुंचते हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *