रा स्टूडियो बंधक कांड के आरोपी रोहित आर्या के विवादित इतिहास का खुलासा

रा स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 बंधक

फंड विवाद और निजी फीस वसूली के आरोप

शिक्षा मंत्री से व्यक्तिगत चेक विवाद भी शामिल

मुंबई/पुणे। मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आया है। आर्या पर शिक्षा विभाग से फंड विवाद, निजी फीस वसूली और शिक्षा मंत्री से चेक विवाद जैसे मामले दर्ज हैं।

सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2024 में रोहित की पत्नी अंजलि आर्या के नाम पर पुणे के शिवतीर्थ नगर में एक फ्लैट का 36 महीने का किरायानामा हुआ था। मकान मालिक देशपांडे ने पड़ोसियों की शिकायतों के बाद उन्हें एक महीने में घर खाली करने का नोटिस भेजा। लेकिन आर्या दंपती ने न तो घर छोड़ा और न ही किराया दिया। 2 मार्च 2025 को कानूनी नोटिस के बावजूद आर्या ने उल्टा 2 लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

आर्या ने “स्वच्छता मॉनिटर” प्रोजेक्ट के तहत महाराष्ट्र के 64,000 स्कूलों में बच्चों के बीच स्वच्छता अभियान चलाया था। 2023 में सरकार ने ₹9.9 लाख मंजूर किए, जबकि 2024 में Phase-II के ₹2 करोड़ फंड को लेकर विवाद हुआ। आर्या का आरोप था कि विभाग ने भुगतान नहीं किया, जबकि शिक्षा विभाग का कहना था कि आर्या ने अधूरे दस्तावेज दिए और स्कूलों से बिना अनुमति शुल्क वसूला।

जांच में यह भी पाया गया कि आर्या ने स्कूलों से सीधे फीस वसूली की और बाद में इसे सरकारी खाते में जमा करने का निर्देश मिला। अगस्त 2024 से आर्या ने पुणे और मुंबई में कई धरने और भूख हड़ताल किए। उन्होंने शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *