तीन किशोरियों के गायब होने से मचा हड़कंप- परिजन परेशान

  • एक ही दिन में तीन किशोरियां रहस्यमय तरीके से लापता
  • तीनों मामलों में बहला-फुसलाकर भगाने का शक
  • परिजनों ने थानों में दी शिकायत, तलाश जारी

अम्बेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक ही दिन में तीन किशोरियों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बेटियों के बहला-फुसलाकर भगाए जाने की आशंका जताते हुए संबंधित थानों में शिकायती पत्र दिया है। सभी मामलों में पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है और गायब किशोरियों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

सोते उठने पर न मिली बेटी, गांव के युवक पर शक

आलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 15 मई की सुबह जब वह नींद से जागा, तो घर में उसकी बेटी नहीं मिली। परिजन पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने गांव के ही युवक सावन पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि घटना के बाद से ही सावन का मोबाइल फोन बंद है, जिससे शक और गहरा हो गया है।

बिना बताए घर से गई बेटी, इटावा निवासी पर आरोप

कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि 15 मई को दोपहर के समय उसकी बेटी घर से बिना कुछ बताए अचानक चली गई। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। महिला ने इटावा जिले के रहने वाले विशाल सिंह पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading