फिल्म ‘सैयारा’ ने मचाया धमाल- वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ पार

  • सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कमाई में ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार किया
  • भारत में नेट कलेक्शन ₹260.25 करोड़, ग्रॉस ₹318 करोड़
  • ओवरसीज में ₹86 करोड़ की कमाई

मुंबई। 18 जुलाई को रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने न सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि वर्ल्डवाइड भी इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म इंडस्ट्री में इसे एक ‘गेम चेंजर’ बताया जा रहा है।

शानदार ओपनिंग के बाद लगातार बढ़ रही कमाई
डायरेक्टर मोहित सूरी की इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 318 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 260.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 404 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरे वीकएंड पर भी कमाल, दंगल-पठान को पछाड़ा
‘सैयारा’ ने न केवल पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन किया, बल्कि दूसरे सप्ताहांत में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी रही। फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर 75.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से भी ज्यादा है।

तरण आदर्श ने बताया ‘गेम चेंजर’
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए फिल्म को ‘गेम चेंजर’ बताया। उन्होंने लिखा, “’सैयारा’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अपने शानदार कलेक्शन से सभी को चौंका रही है।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading