लहसुन की खुशबू पहुँची राजभवन तक

  • शिक्षक पेशे से जुड़े विजय कुमार कर रहे हैं आधुनिक खेती का प्रयोग
  • सावा और कोदो जैसे मोटे अनाज की खेती से पोषण और आमदनी पर जोर
  • गाँव लौटने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील के निजामपुर जैनापुर के प्रगतिशील किसान विजय कुमार वर्मा की मेहनत और नवाचार की महक अब राजभवन तक पहुँच गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से राजभवन लखनऊ में हुए प्रगतिशील किसान संवाद कार्यक्रम में विजय कुमार ने अपने खेत में उगाई गई उन्नत किस्म की लहसुन की भेंट दी।

विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को जब उन्होंने राज्यपाल को लहसुन की गुणवत्ता, आकार और उपज के बारे में जानकारी दी तो राज्यपाल ने उनकी मेहनत की खुलकर सराहना की।

शिक्षक पेशे से जुड़े विजय कुमार अपने भतीजे अविरल वर्मा के साथ खेती करते हैं। दोनों मिलकर आधुनिक तकनीक और नई विधियों से खेती को लाभकारी बनाने में जुटे हैं। लहसुन के साथ-साथ वे मोटे अनाज जैसे सावा और कोदो की खेती भी करते हैं, जिससे ग्रामीणों को पोषण और किसानों को बेहतर आमदनी मिल सके।

राज्यपाल से भेंट कर गाँव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर विजय कुमार ने अन्य किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्नत खेती के गुर भी बताए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading