मेडिसिटी क्लीनिक में हुआ आयोजन, चिकित्सकीय टीम ने संभाला मोर्चा

  • रक्तदान को लेकर युवाओं और गणमान्यों में दिखा उत्साह
  • चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की स्क्रीनिंग और निगरानी की जिम्मेदारी निभाई
  • रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

नव्या ग्रीन फाउंडेशन द्वारा 22 अगस्त को रामनगर स्थित मेडिसिटी क्लीनिक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे संस्था अध्यक्ष नीरज मौर्य की अध्यक्षता में हुई। रक्तदान को लेकर युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों में खासा उत्साह देखा गया।

डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी की टीम ने की रक्तदाताओं की स्क्रीनिंग

शिविर में डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की स्क्रीनिंग, रक्त संग्रहण और निगरानी की जिम्मेदारी निभाई। ब्लड परामर्शदाता दीपक नाग और पीआरओ विंदेश्वरी प्रसाद के साथ लैब टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल स्टाफ ने कुशल संचालन में अहम भूमिका निभाई।

‘सेवा ही धर्म’ के धर्मवीर सिंह बग्गा रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़े प्रतिष्ठित चेहरों की उपस्थिति रही। ‘सेवा ही धर्म’ संस्था के संस्थापक धर्मवीर सिंह बग्गा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में बसपा के वरिष्ठ नेता और रामनगर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी जयप्रकाश मौर्य, रामनगर मध्य से भानुप्रताप यादव, आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम, रवीन्द्र कुमार, राजू समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

युवाओं में दिखा उत्साह, रक्तदान कर समाज के प्रति निभाया दायित्व

रक्तदान शिविर में विशाल, मोहम्मद असलम, अंकित, राघवेंद्र, रणविजय मौर्य सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में भागीदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading