
- सुल्तानगढ़ बाजार में सिलाई कारीगर की हत्या से सनसनी
- दुकान के बाहर खाट पर मिला खून से सना शव
- सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका
अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ बाजार में रविवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दुकान के बाहर खाट पर सो रहे सिलाई कारीगर जयराम गौड़ का खून से सना शव मिलने से बाजार में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा तो शोर मच गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
40 साल की सिलाई की दुकान, वहीं खत्म हो गई जिंदगी
मृतक जयराम गौड़ पिछले लगभग 40 वर्षों से सुल्तानगढ़ बाजार में सिलाई का काम कर रहे थे। वे शांत स्वभाव और मेहनती कारीगर के रूप में जाने जाते थे।रात की तरह वह रोज दुकान के बाहर ही खाट पर सोते थे, लेकिन इस बार सुबह की रोशनी उनके लिए नहीं आई।
सिर पर वार, हत्या की साजिश या अचानक हमला?
प्रारंभिक जांच में मृतक के कान के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि धारदार या भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई है।वारदात के तरीके से यह मामला अचानक हुई घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला भी माना जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।









