जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धत- वितरण की व्यवस्था सख्त निगरानी में

  • जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण पर प्रेस वार्ता
  • एचयूआरएल व आरसीएफ यूरिया की सप्लाई की जानकारी
  • निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धता बेहतर

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अंबेडकर नगर में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में उर्वरकों की आपूर्ति, वितरण और मूल्य नियंत्रण की वर्तमान स्थिति साझा की गई।

एचयूआरएल और आरसीएफ यूरिया की आपूर्ति
प्रेस वार्ता में बताया गया कि जनपद को एचयूआरएल की 550 मीट्रिक टन तथा आरसीएफ की 421 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति प्राप्त हुई है। इनमें से एचयूआरएल की 307 मीट्रिक टन सहकारिता के माध्यम से एवं 243 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र में वितरित की जा रही है। वहीं, आरसीएफ की 300 मीट्रिक टन यूरिया सहकारिता एवं 121 मीट्रिक टन निजी विक्रेताओं को दी जा रही है।

लक्ष्य के सापेक्ष उर्वरकों की स्थिति
माह अगस्त तक यूरिया का लक्ष्य 41,253 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 34,945 मीट्रिक टन की उपलब्धता हो चुकी है। डीएपी के 5,326 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 7,998 मीट्रिक टन, एनपीके के 1,940 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2,060 मीट्रिक टन, एसएसपी के 13,666 मीट्रिक टन के मुकाबले 19,816 मीट्रिक टन और एमओपी के 320 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 339 मीट्रिक टन की आपूर्ति दर्ज की गई है।

वर्तमान भंडार की स्थिति
वितरण उपरांत जनपद में इस समय सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से संयुक्त रूप से यूरिया 6,003 मीट्रिक टन, डीएपी 2,657 मीट्रिक टन, एनपीके 825 मीट्रिक टन, एसएसपी 6,470 मीट्रिक टन एवं एमओपी 235 मीट्रिक टन उपलब्ध है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading