ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करेगा

वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकता है। इस खुलासे में एपस्टीन केस से जुड़े सभी ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट्स शामिल होंगे। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद एपस्टीन के पूरे नेटवर्क की सच्चाई दुनिया के सामने लाना है।

एपस्टीन नेटवर्क में नाबालिग लड़कियों का शोषण होने के आरोप हैं और इसमें कई बेहद ताकतवर लोग शामिल बताए जाते हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को इस केस से जुड़ी 19 तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं, जिनमें से 3 तस्वीरें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की थीं। इसके अलावा बिल क्लिंटन, अरबपति बिल गेट्स जैसे कई बड़े नाम भी सामने आए थे।

अब एपस्टीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक होने में केवल 2 दिन बचे हैं। इसके चलते अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

भारतीय नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि इन फाइलों में कुछ भारतीय मंत्री, पूर्व मंत्री और सांसदों के नाम भी आ सकते हैं। हालांकि अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। एपस्टीन से जुड़े मामले अमेरिका के बाहर के नेताओं और बिजनेसमैन से भी जुड़े होने की जानकारी है, इसलिए पूरी दुनिया की नजर अब इन रिकॉर्ड्स पर टिकी है।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *