रसगुल्ला और रसमलाई का लिया स्वाद
दुकान मालिक की गद्दी पर बैठकर की मस्ती
“लड्डू ले लो, पेड़ा ले लो” की लगाई आवाज
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार रात छतरपुर शहर में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। वे अचानक शहर के छत्रसाल चौराहे स्थित कंचन स्वीट्स पर पहुंच गए और वहां आम लोगों की तरह मिठाइयों का आनंद लिया।
जानकारी के मुताबिक, उस समय दुकान संचालक अशोक अग्रवाल दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना किसी औपचारिकता के सीधे दुकान के अंदर चले गए। उन्होंने दुकान मालिक की गद्दी पर बैठकर पहले रसगुल्ला खाया, फिर रसमलाई का स्वाद लिया।
इस दौरान माहौल तब और रोचक हो गया जब शास्त्री ने गद्दी पर बैठे-बैठे मुस्कराते हुए आवाज लगाई—
“लड्डू ले लो, पेड़ा ले लो।”
उनके इस सहज और सादगी भरे अंदाज को देखकर दुकान पर मौजूद लोग हैरान भी हुए और खुश भी। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।







