वाराणसी कार्यक्रम में शामिल होने की आशंका पर पुलिस कार्रवाई

  • 12 घंटे से अधिक समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हाउस अरेस्ट
  • कार्यक्रम पहले ही स्थगित होने का दावा
  • लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

चंदौली। जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र के सदलपुरा गांव में क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने 12 घंटे से अधिक समय तक हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस को आशंका थी कि वह वाराणसी में आयोजित क्षत्रिय महासभा युवा के एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा 19 दिसंबर को वाराणसी में ईडब्ल्यूएस (EWS) को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, जिसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों के शामिल होने की तैयारी चल रही थी। इसी को देखते हुए अलीनगर थाने और ताराजीवनपुर चौकी की पुलिस गुरुवार रात सदलपुरा गांव पहुंची और भूपेंद्र प्रताप सिंह को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

भूपेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वाराणसी में होने वाला कार्यक्रम पहले ही स्थगित किया जा चुका था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें जबरन हाउस अरेस्ट कर दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।

सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और समाज के मुद्दों पर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन पुलिस के माध्यम से इन अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि वह कोई अपराधी नहीं हैं, फिर भी उन्हें अचानक हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

भूपेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि अब अपने समाज की समस्याओं को उठाना ही गुनाह बन गया है, लेकिन इसके बावजूद वह क्षत्रिय समाज की आवाज उठाते रहेंगे। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *