बरेली में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर SSP अनुराग आर्या ने दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए देर रात एनकाउंटर में तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

5 घंटे में एक्शन, एनकाउंटर में गिरफ्तारी

सस्पेंशन के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा। पुलिस के अनुसार, तीनों के पैरों में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।

वीडियो में दिखा आरोपी, माफी मांगते नजर आए

घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल आरोपी को पुलिसकर्मी कंधे पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

नाले में बोरियों में मिले अवशेष

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव में पिछले दो दिनों से नाले में बोरियों में बंद गोवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आईं। शनिवार को स्थानीय लोगों ने कटे हुए सिर और कई बोरियां देखीं, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस पर आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

SSP ने बनाई थीं टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तीन टीमें गठित कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद लगातार छापेमारी कर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

लगातार दूसरे दिन भी मिले अवशेष

रविवार को फिर उसी नाले में बड़ी संख्या में बोरियां मिलने से आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद संगठनों के प्रतिनिधियों ने SSP कार्यालय पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Related Posts

9 महीने बाद मिला सम्मान, अग्निवीर प्रेम सिंह को शहीद का दर्जा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के अग्निवीर प्रेम सिंह को आखिरकार 9 महीने बाद शहीद का दर्जा मिल गया। इस खबर से जहां परिवार को गर्व है, वहीं लंबे…

Continue reading
पिता की मौत का सदमा नहीं सह सकी बेटी, हार्ट अटैक से गई जान

बुलंदशहर। जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी की भी हार्ट अटैक से जान चली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *