वे हमें पिछड़ा कहते हैं, लेकिन हमारी सोच प्रगतिशील है: अखिलेश

कुशनीगर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुये रविवार को कहा कि वे (भाजपा) हमें पिछड़ा कहते हैं लेकिन हमारी सोच प्रगतिशील है और वे (भाजपा) अगड़े होकर भी पिछड़ी सोच वाले हैं। समाजवादी विजयरथ यात्रा के साथ कुशीनगर पहुंचे अखिलेश ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार उन्हीं परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है जिन्हें पांच साल पहले समाजवादी सरकार ने शुरु किया था। उन्होंने कहा, “हमने पांच साल पहले सड़क पर विमान उतार दिये थे, भाजपा सरकार आज ये काम करके वाहवाही लूटना चाहती है। भाजपा सरकार हमसे पांच साल पीछे चल रही है।” उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा वाले अपनी सोच और अपने काम के आधार पर पिछड़े हैं।


योगी सरकार द्वारा आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ करने की चर्चाओं के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि ये सरकार सिर्फ शहरों तथा योजनाओं के नाम और रंग बदलने का काम कर रही है। जनता अब इस सरकार को बदलने का काम कर देगी। उन्होंने इसकी नजीर पेश करते हुये कहा कि भाजपा ने लखनऊ में अटल जी के नाम पर मेडिकल काॅलेज बनाने का वादा किया था। मगर आज आलम यह है कि लखनऊ में समाजवादी सरकार ने एक शानदार मेडिकल कॉलेज बनाया था उसके नौवें तल पर अटल जी के नाम से एक यूनिट शुरु करके योगी सरकार ने अपने वादे की इतिश्री कर दी।


सत्तापक्ष द्वारा चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, “समाजवादियों का घोषणापत्र आने दीजिये, सभी तरह का ध्रुवीकरण सपा के पक्ष में हो जायेगी।” उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि सपा के चुनावी घोषणापत्र में लोकलुभावन वादों की बौछार होने वाली है। 

 

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *