कारोबारी के सूने घर में लाखों की चोरी- CCTV में कैद हुआ चोर

  • जौनपुर गए कारोबारी के बंद घर को बनाया निशाना
  • बाउंड्री फांदकर खिड़की तोड़ कमरे में घुसे चोर
  • पुलिस को CCTV से मिली अहम जानकारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां प्लाईवुड कारोबारी अभिनव आनंद के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पूरा परिवार अपने गृह जनपद जौनपुर गया हुआ था।

बिजनेसमैन अभिनव आनंद ने बताया कि वह 12 जून की सुबह अपने परिवार के साथ जौनपुर गए थे। जब 16 जून को वापस लौटे तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई थी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां टूटी हुई थीं और उनमें रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 3 लाख रुपये नकद गायब थे।

बाउंड्रीवाल फांद कर घुसे चोर
पुलिस जांच में सामने आया कि चोर घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और अलमारियों में रखे कीमती सामान चुरा लिए।

14 जून की रात को दिया वारदात को अंजाम
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि चोरी की यह घटना 14 जून की रात को अंजाम दी गई है।

पुलिस चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading