गुरुग्राम में बजरंग दल जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला- तीन आरोपी गिरफ्तार

  • गायों के रेस्क्यू को लेकर हुआ था पुराना विवाद
  • दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
  • CCTV में कैद हुई वारदात, वायरल वीडियो पर धमकी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के रिठौज गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन, मोनू उर्फ मनोज (रिठौज निवासी) और नरेश (मूल रूप से अलीगढ़ निवासी, हाल-भौंडसी) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हमले की वजह आशीष शर्मा और आरोपियों के बीच बेसहारा गायों के रेस्क्यू को लेकर हुई कहासुनी थी। शनिवार शाम 8-10 बदमाशों ने उनके कार्यालय में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, तोड़फोड़ की और उन्हें सड़क पर घसीटते हुए बुरी तरह पीटा। इस दौरान उनके साथियों पर भी हमला हुआ। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सुबह भी हुआ था हमला, पुलिस रही निष्क्रिय

शनिवार सुबह भी आशीष शर्मा पर हमला हुआ था, जिसकी शिकायत बादशाहपुर थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आशीष ने बताया कि वे नगर निगम के साथ मिलकर गोरक्षा कार्य में लगे हुए हैं, इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व नाराज थे।

हमले के दौरान वायरल वीडियो पर दी धमकी

CCTV फुटेज में हमलावरों को वीडियो वायरल करने पर गाली-गलौज और धमकी देते सुना गया – “वीडियो वायरल करेगा क्या? मजा चखाते हैं।” बाद में स्थानीय लोगों ने आशीष को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें-राजस्थान के सबसे ऊंचे गांव उतरज में पहली बार ट्रैक्टर पहुंचा

संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने सवाल उठाए कि जब कार्यालय में दिनदहाड़े हमला हो सकता है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं?

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading