पंपिंग सेट चोरी के तीन आरोपी बोलेरो पिकअप समेत दबोचे

  • बसखारी पुलिस ने बोलेरो पिकअप से तीन चोरी के पंपिंग सेट बरामद किए
  • मौके से नौशाद, अबरार उर्फ दिलशाद और सौरभ सुमन गिरफ्तार
  • टेनी उर्फ इत्तेशाम फरार, तलाश में पुलिस की टीम गठित

अंबेडकरनगर)। शनिवार को बसखारी थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन में लदे तीन चोरी के पंपिंग सेट बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया। पंपिंग सेट की चोरी को लेकर पहले से दर्ज तीन मुकदमों में इन अभियुक्तों का नाम सामने आने पर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

नहर किनारे छिपे थे आरोपी, बोलेरो में लदे थे चोरी के पंपिंग सेट
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के पंपिंग सेट बोलेरो पिकअप में लादकर डोडो बाईपास नहर के किनारे जंगल की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस हरकत में आई और बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बोलेरो पिकअप को रोका गया और उसमें सवार तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य अभियुक्त टेनी उर्फ इत्तेशाम पिकअप से कूदकर भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार अभियुक्तों से खुलासा, चोरी की वारदातें हुईं उजागर
पुलिस ने जब गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद, अबरार उर्फ दिलशाद और सौरभ सुमन से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीनों पंपिंग सेट चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि ये वही पंपिंग सेट हैं, जिनकी चोरी को लेकर बेलापरसा गांव के किसानों ने बीते दिनों एफआईआर दर्ज कराई थी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading