गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों ने पहले कमरे को अंदर से बंद किया और फिर स्टूल की मदद से एक-एक कर बालकनी से छलांग लगा दी।
मृतक बहनों की उम्र लगभग 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, तीनों को टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन लव गेम की गंभीर लत लग गई थी। वे हर समय एक साथ रहती थीं और धीरे-धीरे पढ़ाई से भी दूरी बना ली थी।
गेम की लत बनी परेशानी
पिता ने बताया कि बेटियां घंटों मोबाइल पर गेम खेलती रहती थीं। इस आदत के चलते उन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। परिवार के लोग उन्हें कई बार समझाते थे और गेम छोड़ने को कहते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पिता ने बेटियों को गेम खेलने से मना किया था और इस बात को लेकर उन्हें फटकार भी लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
तीनों बहनें जिस कमरे में सोती थीं, वहां से पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें 18 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार, नोट में लिखा है—
“मम्मी-पापा सॉरी… हम गेम नहीं छोड़ पा रही हैं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसे आप छुड़वाना चाहते थे।”








