एनटीपीसी में तीन महीने का सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू

  • एनटीपीसी ने शुरू किया 3 महीने का सतर्कता अभियान
  • 18 अगस्त से 17 नवंबर तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
  • थीम – ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी लिमिटेड ने सतर्कता जागरूकता 2025 के तहत तीन महीने लंबे विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसका उद्घाटन मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) रश्मिता झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े सतर्कता अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

“सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर होगा अभियान

सीवीओ रश्मिता झा ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि सतर्कता केवल किसी संस्था की नहीं बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित मुख्य बिंदुओं पर सभी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें लंबित शिकायतों और मामलों का समयबद्ध निपटान, iGOT कर्मयोगी जैसे प्लेटफार्मों से क्षमता निर्माण, परिसंपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन और डिजिटल पहलों के जरिए पारदर्शिता को मजबूत करना शामिल है।

नुक्कड़ नाटक से लेकर क्विज़ तक होंगे कार्यक्रम

टांडा परियोजना से महाप्रबंधक (सतर्कता) एस. सी. सिंह ने बताया कि इस बार अभियान को और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें नुक्कड़ नाटक, क्विज़ प्रतियोगिता, वीडियो, रेडियो जिंगल, जागरूकता पोस्टर और विक्रेता मीटिंग्स शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों, विक्रेताओं और आम जनता तक सतर्कता का संदेश पहुँचाना है।

टांडा परियोजना में तैयारियां तेज

कार्यकारी निदेशक टांडा, जयदेव परिदा ने इस अवसर पर बताया कि पिछले वर्ष आयोजित सतर्कता अभियान को कर्मचारियों से शानदार सहयोग मिला था। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष का अभियान और अधिक सफल रहेगा और इससे पारदर्शिता व ईमानदारी के मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading