वाराणसी में UPSC परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न- 51 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • पहली शिफ्ट परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी
  • कुल 51 परीक्षा केंद्र, 23,992 परीक्षार्थी पंजीकृत
  • प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक में सुरक्षित रखी गईं

वाराणसी। वाराणसी में आज आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिले के कुल 51 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 23,992 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक में सुरक्षित
अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि नई दिल्ली से प्राप्त प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला कोषागार कार्यालय के डबल लॉक में रखा गया है। परीक्षा में गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं।

नकल रोकने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 51 निरीक्षण अधिकारी तैनात
परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 51 निरीक्षण अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग द्वारा सभी क्षेत्रीय थानों और पीएसी बल की मदद से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। वे केंद्रों के साथ-साथ आवागमन मार्गों का भी निरीक्षण करेंगे और आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेंगे।

200 मीटर के दायरे में ध्वनि यंत्र और फोटोकॉपी दुकानें बंद
परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इस परिधि में स्थित सभी फोटोकॉपी की दुकानें परीक्षा की अवधि तक बंद रहेंगी। परीक्षा भवन के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-वाराणसी कैंट स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading