ट्रेड वॉर की आहट-अमेरिका-चीन के बीच फिर टकराव तेज़

  • ट्रंप की चेतावनी के बाद चीन ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बोला- हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं

  • अमेरिका की नई टैरिफ नीति से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, चीन ने कहा- ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी

  • चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ की धमकी, ट्रंप बोले- अमेरिका में नहीं है महंगाई

बीजिंग। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर उफान पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद बीजिंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रम्प ने हाल ही में कहा कि अगर चीन अमेरिका पर लगे 34% टैरिफ को नहीं हटाता तो बुधवार से उस पर 50% अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

चीन ने इस चेतावनी को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी धमकियों से एक के बाद एक गलती कर रहा है। चीन के अनुसार, इस तरह का व्यवहार ब्लैकमेलिंग की तरह है जिसे वह कतई स्वीकार नहीं करेगा। चीनी अधिकारियों ने साफ किया कि अगर अमेरिका अपनी मनमानी पर अड़ा रहा, तो चीन भी पीछे नहीं हटेगा और अंत तक मुकाबला करेगा।

चीन की दो टूक- टैरिफ बढ़ने से कोई आपदा नहीं आएगी

चीनी सत्ताधारी पार्टी के मुखपत्र ‘पीपल्स डेली’ ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति से प्रभाव जरूर पड़ेगा, लेकिन चीन इससे टूटेगा नहीं। चीन पहले भी ऐसे दबावों से गुजरा है और मजबूती के साथ उभरा है। अब भी वही होगा।

विदेशी निवेशकों को दिया भरोसा

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिकी निवेश से जुड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिनमें टेस्ला और जीई हेल्थकेयर जैसे नाम शामिल हैं। चीन ने खुद को एक भरोसेमंद, सुरक्षित और निवेश योग्य देश बताया।

अमेरिका ने EU से बातचीत के संकेत दिए

ट्रम्प ने संकेत दिए कि अगर चीन ने सहयोग नहीं किया तो अमेरिका बाकी देशों से व्यापारिक बैठकों को आगे बढ़ाएगा। यूरोपीय यूनियन पहले ही अमेरिका को इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स पर टैरिफ हटाने का प्रस्ताव दे चुका है। EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि टैरिफ का बोझ अमेरिकी उपभोक्ताओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।

ट्रम्प बोले- अमेरिका में महंगाई नहीं

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में महंगाई जैसी कोई समस्या नहीं है, जबकि ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट दर्ज की जा रही है। उनका कहना है कि ब्याज दरें और तेल की कीमतें गिरी हैं, जिससे अमेरिका को लाभ हो रहा है।

भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ की तैयारी

अमेरिका ने 60 देशों पर ‘रेसिप्रोकल टैक्स’ लागू करने की योजना बनाई है। भारत पर 26%, चीन पर 34%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। ट्रम्प ने कहा कि भले ही उनके दोस्त नरेंद्र मोदी हों, लेकिन भारत अमेरिका के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहा।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading