2004 से अब तक हर साल चढ़ाई करने की परंपरा

  • ब्रिटिश पर्वतारोही केंटन कूल ने 19वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया
  • शेरपा न होते हुए सबसे अधिक बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने
  • 2004 में की थी पहली चढ़ाई, अब तक हर साल पहुंचते रहे शिखर पर

काठमांडू। ब्रिटेन के मशहूर पर्वतारोही गाइड केंटन कूल ने रविवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। उन्होंने 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई कर ली है। यह उनकी 19वीं एवरेस्ट चढ़ाई है, जो किसी गैर-शेरपा पर्वतारोही द्वारा अब तक की सबसे अधिक है।

‘हिमालयन गाइड्स नेपाल’ ने दी जानकारी
‘हिमालयन गाइड्स नेपाल’ के प्रमुख ईश्वरी पौडेल ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के रहने वाले 51 वर्षीय कूल ने रविवार को कई अन्य पर्वतारोहियों के साथ शिखर पर चढ़ाई की। इस दौरान उनका स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य रहा और वह अब शिखर से नीचे उतर रहे हैं। इस अभियान के लिए जरूरी सामान और सहयोग ‘हिमालयन गाइड्स नेपाल’ ने उपलब्ध कराया था।
ये भी पढ़ें-राहुल वैद्य की परफॉर्मेंस पर भड़के फैंस- ऐश्वर्या-आराध्या के डांस ने लूटी महफि

2004 से लगातार कर रहे हैं एवरेस्ट चढ़ाई
कूल ने पहली बार 2004 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इसके बाद से वह लगभग हर साल शिखर पर पहुंचते रहे हैं। हालांकि 2014 और 2015 में प्राकृतिक आपदाओं के चलते वे चढ़ाई नहीं कर सके। 2014 में 16 शेरपा गाइडों की हिमस्खलन में मौत हो गई थी, जबकि 2015 में भूकंप से 19 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा 2020 में कोरोना महामारी के चलते चढ़ाई सत्र रद्द कर दिया गया था।

शेरपा गाइड कामी रीता के नाम है सर्वोच्च रिकॉर्ड
कूल की 19वीं चढ़ाई अपने आप में रिकॉर्ड है, लेकिन उनसे ज्यादा बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता के नाम है, जो अब तक 30 बार यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading