यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां स्लीपर बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

तड़के 2:45 बजे हुआ हादसा

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने बाथरूम जाने के लिए बस रोकने की मांग की थी।

ड्राइवर ने तय ग्रीन जोन की बजाय हाईवे पर ही बस रोक दी, जो हादसे की बड़ी वजह बन गई।

कंटेनर ने पहले बस को मारी टक्कर

बस के रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतरकर सड़क पर खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गया।

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

हाईवे पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ ही देर में लाशें बिखर गईं। कई यात्रियों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

परिजनों ने स्वेटर और कपड़ों के आधार पर मृतकों की पहचान की।

लंबा जाम, यातायात प्रभावित

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *