समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिला मुख्यालय स्थित ग्रैंड विनायक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

अंत्योदय और सामाजिक समरसता पर जोर

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का विचार दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन गरीब, दलित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का सिद्धांत आज भी नीति निर्धारण का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों ने तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनहित आधारित व्यवस्था के पक्षधर थे।

राजनीति को नई दिशा देने का उल्लेख

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को वैचारिक आधार प्रदान किया। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन के माध्यम से संगठन को दिशा दी। उन्होंने कहा कि 1937 से 1947 का कालखंड स्वतंत्रता आंदोलन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा और उसी दौर में वैचारिक आधार मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों को संगठनात्मक कार्यशैली में उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, आनंद वर्मा, विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक दीपक तिवारी, सह संयोजक धीरेंद्र प्रताप सिंह, नंदकुमार तिवारी राना, सतपाल पटेल, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, सर्वेश प्रताप सिंह, लाल बहादुर पाल, विनय कुमार सिंह, सुग्रीम कन्नौजिया, रमाशंकर उपाध्याय, राम धनी सोनकर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *