लखनऊ स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-3 में- मेयर के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

  • लखनऊ नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-3 में शामिल
  • मेयर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में तिरंगा रैली
  • वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गूंजे नारे

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में अपनी श्रेणी में देशभर में टॉप-3 शहरों में स्थान मिलने पर गुरुवार को शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम की उपलब्धि को जनता को समर्पित करने और उनका आभार जताने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया, जिसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए।

यह रैली नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज चौराहा, भाजपा मुख्यालय होते हुए वापस नगर निगम पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह से हिस्सा लिया।

वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा लखनऊ

रैली के दौरान पूरे रास्ते में “वंदे मातरम्“, “भारत माता की जय“, “लखनऊ को स्वच्छ बनाना है” जैसे नारों से शहर गूंजता रहा। “नगर निगम का धन्यवाद”, “स्वच्छ संकल्प”, और “धन्यवाद लखनऊ” जैसे बैनरों के साथ स्कूली बच्चे भी इस रैली में शामिल हुए।

अंबेडकर, गांधी और पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

हजरतगंज चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मेयर, नगर आयुक्त और पार्षदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें स्वच्छता का प्रतीक बताया।

“यह सम्मान जनता को समर्पित” – मेयर सुषमा खर्कवाल

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “यह सम्मान हमें जनता की वजह से मिला है। यह उपलब्धि जनता को समर्पित है। आने वाले वर्ष में हम जनता के सहयोग से देश में नंबर-1 की रैंक लाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता का यह अभियान केवल नगर निगम का नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी मिलकर लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाएंगे।

स्वच्छता में लखनऊ बना प्रदेश में नंबर-1, देश में टॉप-3

लखनऊ नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में अपनी श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान मिला है, जबकि उत्तर प्रदेश में पहला स्थान। यह उपलब्धि शहरवासियों की जागरूकता और नगर निगम की मेहनत का नतीजा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading