बक्शी का तालाब में ट्रक चालक राममूर्ति की हत्या, मौसेरे भाई संदीप गिरफ्तार

आरोपी संदीप कुमार ने लोहे की रॉड और गला दबाकर की हत्या

हत्या का कारण शराब के दौरान बहन से बदतमीजी बताया गया

हत्या के बाद आरोपी फरार, अगले दिन लोहे की रॉड लेने लौटा और पुलिस ने दबोचा

लखनऊ। बक्शी का तालाब इलाके में ट्रक चालक राममूर्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने संदीप कुमार (25) पुत्र अमरपाल को गिरफ्तार किया। संदीप जानकीपुरम सेक्टर-8 की झोपड़पट्टी का निवासी है और मृतक का मौसेरा भाई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को राममूर्ति हरिद्वार से गाजीपुर जाते समय संदीप को इंदिराबाग देशी शराब ठेके के पास मिलने के लिए बुलाया। दोनों ने शराब पी और भिठौली क्रॉसिंग से मुर्गा खरीदकर संदीप के घर गए। खाना बनाने के बाद दोबारा शराब पी। इस दौरान संदीप की पत्नी ने बताया कि राममूर्ति ने शराब के नशे में उसकी बहन से बदतमीजी की। इसके बाद संदीप और राममूर्ति में विवाद शुरू हो गया। पत्नी के कहने पर संदीप ने राममूर्ति को भिठौली क्रॉसिंग पर छोड़ दिया।

कुछ देर बाद संदीप फिर इंदिराबाग अंडरपास के पास अपने ट्रक के पास पहुंचा। उसने राममूर्ति से साली से बदतमीजी के बारे में सवाल किए। गुस्से में आकर संदीप ने ट्रक में रखी लोहे की रॉड से राममूर्ति के सिर पर कई वार किए और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी कुछ समय तक घटनास्थल पर रुका। जब उसे लगा कि राममूर्ति की मौत हो गई है, तो उसने रॉड को ट्रक से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में छिपा दिया और फरार हो गया। अगले दिन आरोपी सामान्य रूप से ई-रिक्शा चला रहा था

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *