प्रेम प्रसंग में दो मौतें – युवक ने युवती की हत्या कर खुद को मारी गोली

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

  • युवक और युवती के बीच था दो साल से प्रेम संबंध

  • विवाद के बाद युवक ने युवती को गोली मारकर खुदकुशी कर ली

  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

आगरा। टूंडला निवासी दीपक का अपने भाई की साली से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। परिवारों को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

बुधवार को किसी बात को लेकर दीपक और युवती के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। गुस्से में दीपक अपनी बाइक से सीधा युवती के गांव रहन कला पहुंचा। घर में घुसते ही उसने युवती के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद दीपक ने खुद को भी गोली मार ली।

गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के लोगों से पूछताछ जारी है। फोरेंसिक टीम भी सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading