दो किसानों की बेरहमी से हत्या, सिर में गहरे घाव- पैरों में बंधे कपड़े

  • सिर पर धारदार हथियार से वार, पैर बंधे मिले
  • नहर किनारे झाड़ियों में मिले शव, फारेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
  • ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम, पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के पुरामना नहर के पास सोमवार सुबह दो युवकों की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक आपस में दोस्त और अछनेरा थाना क्षेत्र के अरदाया गांव निवासी नेत्रपाल (38) और कृष्णपाल उर्फ केपी बताए जा रहे हैं। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए और एक के पैर कपड़े से बंधे मिले। मौके से गुटखा, डिस्पोजल ग्लास और पानी के पाउच भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उन्हें शराब पिलाई गई थी।

रात में निकले थे घर से, सुबह मिली लाश

परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब 8 बजे दोनों घूमने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह किसान कन्हैया ने नहर किनारे शव देखे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने किया जाम, पुलिस को घेरा

पुलिस जब शवों को एंबुलेंस से ले जा रही थी, तभी अछनेरा चौराहे पर ग्रामीणों ने रास्ता रोक लिया और शवों को नीचे उतारकर सड़क पर रख दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे। लगभग एक घंटे तक अफसरों की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया।

परिजनों ने जताई गहरी साजिश की आशंका

नेत्रपाल और कृष्णपाल दोनों किसान थे। नेत्रपाल के एक बेटा-बेटी और कृष्णपाल की दो बेटियां हैं। पत्नी गर्भवती है। परिजनों का आरोप है कि हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर दो टीमों को जांच में लगाया है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading