किशोर न्याय बोर्ड परिसर में नाबालिग की अभिरक्षा को लेकर दो पक्षों में मारपीट

  • बाल खींचे, थप्पड़ जड़े – कहासुनी के बाद गाली-गलौज और हाथापाई।
  • वीडियो वायरल – घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला।
  • पुलिस ने कराया शांत – मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

अंबेडकरनगर। किशोर न्याय बोर्ड परिसर में मंगलवार को नाबालिग लड़की की अभिरक्षा को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ जड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मालीपुर क्षेत्र से जुड़ा मामला
मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का है। जानकारी के अनुसार, रामभरत मौर्या और उनके चचेरे दादा श्रीराम मौर्या के बीच नाबालिग वंदना की अभिरक्षा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों परिवार पहले मुंबई में साथ रहते थे। करीब पांच वर्ष पूर्व रामभरत अलग हो गए और फरवरी में बेटी को मुंबई से लाकर अकबरपुर के एक स्कूल में दाखिला दिलाया।

मुंबई से बरामद हुई नाबालिग
16 जुलाई को वंदना स्कूल गई थी, तभी चचेरे दादा का परिवार उसे मुंबई ले गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को मुंबई से बरामद कर वन स्टॉप सेंटर में रखा। मंगलवार को पेशी के लिए किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

पेशी के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट की।

घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading