मेडिकल कॉलेज परिसर में सीवर टैंक हादसा- दो सफाईकर्मियों की मृत्यु

  • मेडिकल कॉलेज परिसर में सीवर टैंक की सफाई के दौरान हादसा
  • तीन सफाईकर्मी टैंक में गिरे, दो की मौत, एक गंभीर
  • हादसे के बाद अफरा-तफरी, पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा

अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर परिसर में गुरुवार को सीवर टैंक की सफाई के दौरान गंभीर हादसा हुआ। टैंक में गिरने से दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

सीवर टैंक में उतरते समय हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज परिसर में लंबे समय से सीवर लाइन जाम चल रही थी। इसे साफ कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोटेशन आमंत्रित किए थे। इसके बाद महाकाल प्रा.लि. नामक निजी फर्म द्वारा सफाई कार्य के लिए तीन कर्मचारियों को बुलाया गया। इनमें नगर पालिका टांडा के नियमित सफाईकर्मी सुरेंद्र कुमार (45 वर्ष) के अलावा ठेका कर्मचारी मनीराम (35 वर्ष, निवासी रामपुर कला टांडा) और देवानंद (40 वर्ष, निवासी चहोड़ा घाट आलापुर) शामिल थे।

गुरुवार दोपहर को जब ओपीडी परिसर के निकट स्थित टैंक का ढक्कन खोला जा रहा था, उसी समय सुरेंद्र अचानक असंतुलित होकर टैंक में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में मनीराम और देवानंद भी टैंक में गिर गए।

साथी कर्मचारियों ने बाहर निकाला, दो की मौत
घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अन्य सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला गया। इमरजेंसी विभाग में लाए जाने पर डॉक्टरों ने मनीराम और देवानंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading