यूको बैंक की सीनियर मैनेजर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ CBI के हत्थे चढ़ी

  • CBI ने दलाल मोहम्मद आरिफ के साथ किया गिरफ्तार
  • कारोबारी ने टोल फ्री नंबर पर की थी शिकायत
  • होटल में 2 लाख रुपए लेते ही CBI ने किया छापा

मथुरा। यूको बैंक की सीनियर मैनेजर गरिमा सिंह चौहान को सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक फ्लोर मिल कारोबारी से 4 लाख रुपये की मांग की थी। बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत की डील कराने वाला दलाल मोहम्मद आरिफ भी सीबीआई के हत्थे चढ़ गया।

कैसे हुआ खुलासा?

कारोबारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने यूको बैंक से अपनी फर्म के लिए एक करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसमें से 90 लाख रुपये मिलने के बाद शेष 10 लाख रुपये जारी करने के लिए बैंक मैनेजर ने 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित कारोबारी ने सीबीआई के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की।

सीबीआई ने बनाई योजना

शिकायत के बाद सीबीआई ने कारोबारी के बेटे को रिकॉर्डिंग डिवाइस देकर आरोपी मैनेजर से बातचीत कराई। सभी बातचीत रिकॉर्ड होने के बाद टीम ने ट्रैप प्लान किया। पहली किस्त के तौर पर 2 लाख रुपये देने का प्लान तय हुआ।

होटल में दलाल के जरिए ली रकम

सोमवार शाम आरोपी मैनेजर ने दलाल मोहम्मद आरिफ के जरिए मथुरा के मसानी रोड स्थित एक होटल में 2 लाख रुपये की रकम ली। इसी दौरान सीबीआई टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में केमिकल टेस्ट कर रिश्वत की पुष्टि की गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीबीआई ने स्वतंत्र रूप से कार्रवाई की और स्थानीय पुलिस से सिर्फ बाहरी मदद ली।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading