अम्बेडकरनगर : संयुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन

अम्बेडकरनगर। बहुप्रतीक्षित संयुक्त प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का शनिवार को सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसमें आलम खान को अध्यक्ष व कृष्ण कुमार कसोधन को महामंत्री घोषित किया गया। टाण्डा तहसील क्षेत्र में पत्रकारों के उत्थान के लिए गत दिनों संयुक्त प्रेस क्लब के गठन किया गया था जिर के पदाधिकारियों के गठन के लिए शनिवार शाम 4 बजे पत्रकार सरफ़राज़ अहमद के आवास पर वरिष्ठ राम कुमार सोनी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से मान्यता प्राप्त पत्रकार व सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान को अध्यक्ष व अमर उजाता के पत्रकार कृष्ण कुमार कसोधन को महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपा गई। संयुक्त प्रेस क्लब में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा दो उपाध्यक्ष, दो सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन मंत्री, एक ऑडिटर व कार्यकरणी सदस्य होंगे। संयुक्त प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राम कुमार सोनी नूर आलम, सचिव सत्यप्रकाश पांडेय व मित्रतुल्लाह, कोषाध्यक्ष दानिश मेहदी, संगठन मंत्री सरफ़राज़ अहमद व ऑडिटर सुनील सिंह सलूजा का चयन किया गया है।

संयुक्त प्रेस क्लब में मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी मोहम्मद यूसुफ को दी गई है। बैठक उपरान्त नवचयनित अध्यक्ष आलम खान ने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पत्रकारिता की आड़ में छुपे कई तथाकथित पत्रकारों को बेनकाब भी किया जाएगा जिससे पत्रकारिता पर उठने वाली उंगलियों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया जा सके। श्री आलम ने कहा कि टाण्डा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी संगठन में शामिल किया जाएगा। नवचयनित पदधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसीला जारी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *