शादी के दबाव में प्रेमी बना दरिंदा, प्रेमिका के किए दो टुकड़े

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने 8 दिन बाद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना नरसेना थाना क्षेत्र के घुघरावली रजवाहे की है, जहां 15 मार्च को खेत में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। पुलिस को करीब 300 मीटर दूर उसका सिर भी बरामद हुआ था, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। महिला के हाथ पर ‘बबली’ नाम का टैटू मिला, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं और 20 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास (27) और उसके दोस्त अमन के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि मृतका बबली (40) दिल्ली की रहने वाली थी और उसके पति के जरिए उसकी जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन बाद में बबली शादी और साथ रहने का दबाव बनाने लगी। इससे परेशान होकर विकास ने अपने दोस्त अमन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोपियों ने पहले शराब पार्टी की और फिर बलकटी से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

9 महीने बाद मिला सम्मान, अग्निवीर प्रेम सिंह को शहीद का दर्जा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के अग्निवीर प्रेम सिंह को आखिरकार 9 महीने बाद शहीद का दर्जा मिल गया। इस खबर से जहां परिवार को गर्व है, वहीं लंबे…

Continue reading
पिता की मौत का सदमा नहीं सह सकी बेटी, हार्ट अटैक से गई जान

बुलंदशहर। जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिता की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही नाबालिग बेटी की भी हार्ट अटैक से जान चली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *