सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान किया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिटी बसों की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेरोजगार कर दिया गया। कर्मचारियों ने मांग उठाई कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही से अनुबंध पत्र गुम हुए या प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कंडक्टरों और ड्राइवरों ने नौकरी बहाल करने या उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग रखी। उनका कहना है कि वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक रोजगार छिन जाना अन्याय है।

अक्टूबर 2025 में खत्म हुई बसों की अवधि

कानपुर में नगरीय निदेशालय के माध्यम से संचालित सिटी बसों की अवधि अक्टूबर 2025 में पूरी हो गई थी। इसके बाद विभाग ने बसों की नीलामी करा दी। कर्मचारियों का आरोप है कि नई बसें उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिससे वे अचानक बेरोजगार हो गए।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Posts

लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading
गंगा बैराज जाम पर अखिलेश का तंज, बोले– 45 मिनट का वादा

लखनऊ/कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ से कानपुर जाते समय गंगा बैराज पर लगे भीषण जाम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *