
- SBI ने 1 साल की FD पर 6.70% ब्याज किया
- सही टेन्योर, विविध निवेश और टैक्स छूट के फायदे
- सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की कटौती
नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती की है। अब, 1 साल की FD पर ग्राहकों को 6.75% ब्याज मिलेगा। नए बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों के लिए FD पर ब्याज दर 3.50% से 7.15% के बीच होगी। यह कटौती RBI द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती के बाद आई है।
SBI और अन्य बैंकों में भी ब्याज दरों में गिरावट:
हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी FD की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। SBI में अब 1 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा, केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे अन्य प्रमुख बैंकों ने भी ब्याज दरों में कमी की है।
FD के लिए महत्वपूर्ण टिप्स:
सही टेन्योर का चयन: FD की अवधि पर विचार करें क्योंकि इससे पहले विड्रॉल करने पर जुर्माना लग सकता है।
पैसा विभिन्न एफडी में निवेश करें: एक बैंक में पूरी राशि निवेश करने के बजाय, कई बैंकों में छोटी-छोटी FD करें।
5 साल की FD पर टैक्स छूट: 5 साल की FD पर टैक्स बचत की सुविधा मिलती है, जो सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख तक की आय में कटौती करने का अवसर प्रदान करती है।








