जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य और फूलन देवी — की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रवीण निषाद ने किया अनावरण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि निषाद राज गुहा रामभक्ति और निष्ठा के प्रतीक हैं। एकलव्य की गुरुभक्ति और कौशल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं फूलन देवी को संघर्ष और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं की स्थापना से नई पीढ़ी को इतिहास और परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

रितेश पाण्डेय ने बताया गौरव का क्षण

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को मजबूती देते हैं और समाज को अपनी विरासत के प्रति जागरूक करते हैं।

माखनलाल निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम

जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। मंच पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मिथिलेश त्रिपाठी, मेवालाल दास, त्रिभुवन नाथ, आशुतोष उपाध्याय, इंद्रेश निषाद, रामनयनदास महाराज, वीरेन्द्र महाराज, रामलाल देवर्षि, सरिता निषाद, विकास निषाद, प्रवीण गौड, अभिषेक उपाध्याय और सुनील गुप्त समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

    अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

    Continue reading
    होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

    अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *