गोरखपुर: संकट मोचन मंदिर में आरती के समय हंगामा

गोरखपुर। पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार शाम आरती के दौरान बड़ा हंगामा हो गया, जब एक मनबढ़ युवक ने महिलाओं पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

भागते समय पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने लिया हिरासत में

आरती के दौरान महिलाओं पर मांस फेंकने के बाद युवक भागने लगा, लेकिन मंदिर के बाहर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। आरोपी की पहचान चकदहां टोला अगिया निवासी उमेश यादव के रूप में हुई।

नशे की हालत में था आरोपी, बयान बार-बार बदल रहा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मीट के दुकानदार ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि युवक नशे में है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है। उसने बताया कि वह पहले हैदराबाद में पेंटिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले घर आया है।

मूर्ति विसर्जन रोका गया, भीड़ ने की गिरफ्तारी की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने हंगामा करते हुए दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे के कारण कस्बे में मूर्ति विसर्जन भी रोक दिया गया। बाद में पुलिस और अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात मूर्ति विसर्जन शुरू हुआ।

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading