बरेली में तौकीर रजा की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा- भारी पुलिस बल तैनात

  • बरेली में तौकीर रजा को घर से निकलते ही पुलिस ने रोका
  • कलेक्ट्रेट जाकर गिरफ्तारी देने पर अड़े थे तौकीर रजा
  • पुलिस से तीखी बहस, लेकिन गिरफ्तारी नहीं दी जा सकी

बरेली। बरेली में रविवार को मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी देने की घोषणा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई। जैसे ही तौकीर रजा अपने आवास से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर उनकी और आइएमसी पार्टी नेताओं की पुलिस अधिकारियों से जमकर कहासुनी हुई। तौकीर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने की ज़िद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

इस दौरान उनके घर के बाहर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवानों की भारी तैनाती रही। तौकीर रजा ने आम लोगों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन इस बार उनकी अपील पर भीड़ नहीं जुट सकी।

गिरफ्तारी के एलान से पहले प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप

तौकीर रजा ने 14 जून को एक प्रेसवार्ता कर कहा था कि देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस वही कर रही है जो अंग्रेजों के दौर में किया करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल जैसे संगठनों को खुली छूट दी जा रही है, जबकि ईमानदार मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट तक मार्च और गिरफ्तारी की तैयारी

मौलाना ने ऐलान किया था कि रविवार दोपहर 1 बजे सेठ दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और वह खुद 10 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती, तो वे कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।

तौकीर रजा बोले- “अब देश में कहीं सुनवाई नहीं बची”

उन्होंने कहा कि देश की न्यायिक व्यवस्था पर भी सरकार का दबाव है और सुप्रीम कोर्ट भी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे इंटरनेशनल कोर्ट नहीं जाएंगे क्योंकि इससे देश की छवि को नुकसान होगा। ऐसे में गिरफ्तारी ही एकमात्र रास्ता है।

हैदरी दल का समर्थन और बजरंग दल पर आरोप

मौलाना ने हैदरी दल का समर्थन करते हुए कहा कि वे हिजाब पहनने की नसीहत दे रहे हैं, जबकि बजरंग दल हिजाब खींच रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या हिजाब पहनाना देशद्रोह है?”

मसूर गाजी पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी

तौकीर रजा ने सैयद मसूर गाजी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के बयान मुसलमानों की भावनाएं आहत करते हैं और हालात बिगड़ सकते हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading