यूपी की कानून व्यवस्था सामूहिक दुष्कर्म का शिकार: अखिलेश

लखनऊ। मथुरा में प्रतियोगी परीक्षा से लौट रही युवती के साथ बलात्कार की घटना को शर्मनाक बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।

अखिलेश ने गुरूवार को ट्वीट किया “ उप्र में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप व उस पीड़िता के ज़हर खाने की ख़बर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। संवेदनहीन भाजपा सरकार बताए कि इस अपराध के दोषियों का एनकाउंटर कब होगा। उप्र में क़ानून-व्यवस्था ही सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गयी है।”

गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आगरा से लौट रही युवती के साथ कार में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी थी। मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये पुलिस को इस मामले की की पड़ताल के आदेश दिये हैं।

क्या है पूरा मामला
मथुरा के थाना कोसीकलां में एक युवती के साथ मंगलवार को हाइवे पर चलती कार में कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता आगरा में पुलिस दारोगा के लिए चल रही भर्ती की परीक्षा देने गई थी। लौटते हुए उसके एक परिचित युवक ने ही लिफ्ट देकर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद देर रात उसे कोसी बाईपास पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। युवती को रास्ते में घायल हालत में पड़ा देख कुछ राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि उसने घटना में एक शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दावा है जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के पास से वो कार भी बरामद कर ली गई है, जिसमें गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *