78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला की रेड कार्पेट वॉक

  • उर्वशी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक की
  • आलिया भट्ट का कांस डेब्यू तनाव के कारण कैंसिल
  • रॉबर्ट डी नीरो ने ट्रंप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली। 13-24 मई तक चलने वाले 78 कांस फिल्म फेस्टिवल में 13 मई को बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों का जलवा देखने को मिला। फेस्टिवल के पहले दिन उर्वशी रौतेला ने मल्टीकलर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। साथ ही, इस साल कांस की ज्यूरी में शामिल भारतीय फिल्ममेकर पायल कपाड़िया भी चर्चा में रही हैं, जिनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट ने पिछले साल कांस में ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीता था।

आलिया भट्ट का कांस डेब्यू कैंसिल

हालांकि, इस साल आलिया भट्ट कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन देश में चल रहे तनाव के कारण उनका डेब्यू अचानक कैंसिल हो गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने इस सेंसिटिव समय में कांस का हिस्सा बनना उचित नहीं समझा।

उर्वशी रौतेला ने मचाई धूम

कांस के पहले दिन डाकू महाराज एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 5000 डॉलर कीमत वाला जूडिथ लीबर का क्रिस्टल पैरेट क्लच पहनकर अपनी रेड कार्पेट वॉक से सबका ध्यान खींच लिया। उर्वशी ने फ्रेंच कॉमेडी ड्रामा पारतिर उन जोर की स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया।

रॉबर्ट डी नीरो का बयान

कांस फिल्म फेस्टिवल में पाम डिओर अवॉर्ड विजेता एक्टर रॉबर्ट डी नीरो भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने मंच पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तीखा बयान देते हुए उन्हें “असभ्य प्रेसिडेंट” कहा। रॉबर्ट ने अमेरिका द्वारा विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने के फैसले की आलोचना की और कहा कि “कला दुनिया के तानाशाहों के लिए खतरा है।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading