-
भारतीय अमेरिकी नेता पर जुआ रैकेट चलाने का आरोप, 39 लोगों के खिलाफ केस
-
न्यू जर्सी में अवैध पोकर रैकेट का पर्दाफाश, 39 आरोपी शामिल
-
आनंद शाह और उनके सहयोगियों पर संगठित अपराध का आरोप
न्यू जर्सी | भारतीय मूल के अमेरिकी नेता आनंद शाह पर जुए और सट्टेबाजी का गिरोह चलाने का आरोप लगा है। न्यू जर्सी के पार्षद शाह समेत 39 लोगों पर रैकेटिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और जुआ संबंधित अपराधों में केस दर्ज हुआ है।
न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल मैथ्यू प्लैटकिन के मुताबिक, शाह ने अवैध पोकर गेम और ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन किया। पुलिस जांच में सामने आया कि शाह को गिरोह की अवैध कमाई का हिस्सा मिलता था। पुलिस ने उत्तर जर्सी के 12 ठिकानों पर छापे मारे और चार पोकर क्लबों की तलाशी ली।
गिरोह ने अवैध कमाई छिपाने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया। फ्लोरिडा के समीर नादकर्णी समेत कुल 39 आरोपियों पर केस दर्ज है। पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।








