संजय राउत ने दिए महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के संकेत

मुंबई: शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में सत्ता का एक और बदलाव होता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। श्री राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि राज्य में सत्ता का एक और बदलाव हो सकता है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि कोई भी न्यायाधीश संविधान के खिलाफ फैसला नहीं सुनाएगा।

यह भी पढ़े: अधिशासी अधिकारियों द्वारा सोमवार की गयी जनसुनवाई में 653 शिकायते निस्तारित: ए0के0 शर्मा

उन्होंने कहा कि इन विधायकों को खुद को बचाने के लिए दूसरी पार्टी में विलय करना होगा लेकिन इसके बाद वे खुद को शिवसैनिक नहीं कह पाएंगे। श्री राउत ने कहा, “ हमें अंदाजा है कि कितने विधायक दूसरी पार्टी में विलय के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं, वे हमारे संपर्क में हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के मुख्यमंत्री को कभी दिल्ली नहीं आना पड़ा। इस बीच, श्री राउत के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री शिंदे ने कहा कि श्री राउत को स्वप्न से बाहर निकलने की सलाह दी।

Related Posts

लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना जानलेवा

लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब…

Continue reading
सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *