नेशनल हाईवे पर ट्रक-डीसीएम भिड़ंत में दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले में बुधवार की सुबह सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक में एक डीसीएम की टक्कर में डीसीएम चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार औरैया जिले के सदर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर फौजी ढाबे के पास यह हादसा हुआ। इटावा निवासी यासीन खान (50) पुत्र मेहंदी हसन अपनी डीसीएम पर पाइप लोड कर औरैया के गांव सलेमपुर निवासी अवनीश दीक्षित (42) के साथ कानपुर जा रहा था। डीसीएम नेशनल हाइवे पर स्थित गांव रौतियापुर के पास फौजी होटल के सामने पहुंची थी कि तभी वहां पर पहले से खड़े ईंटों से लदे दुर्घटना ग्रस्त एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

यह भी पढ़े:संसद में मेरी एक तकरीर बन गयी सजा का सबब : आजम

टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का आगे का हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। होटल पर माैजूद लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को इस घटना की सूचना दी। किसी तरह मशक्क्त कर डीसीएम की केबिन से यासीन और अवनीश को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और डीसीएम को हटाया जा रहा है।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *